Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी आरती सिंह ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन क
Share:
फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी आरती सिंह ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सम्मेलन के पश्चात एसपी आरती सिंह द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शन सुधार, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस अनुशासन, सीसीटीवी की निगरानी व्यवस्था तथा पैदल गश्त जैसी अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखें, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें, नियमित पैदल गश्त करें और थाना स्तर पर आने वाली जनशिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सीसीटीवी की नियमित जांच और सक्रिय निगरानी के भी निर्देश दिए गए।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक सशक्त और उत्तरदायी बनाना था, जिससे जनपद में आम जनमानस को बेहतर सुरक्षा वातावरण प्रदान किया जा सके।