Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापु
Share:
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना मेरापुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 152/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/65(1)/61(2)/137(2) BNS, 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(1)(द)/3(1)(घ)/3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

1. शादाब पुत्र दौलत शेर, निवासी ग्राम सिलसण्डा, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़

2. लकी उर्फ कैफ पुत्र करू उर्फ रहीसुद्दीन, निवासी ग्राम सिलसण्डा, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़

घटना का विवरण:

वादी द्वारा थाना मेरापुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने वादी की पुत्री के साथ शारीरिक शोषण किया तथा अन्य अभियुक्तों ने पीड़िता को भगाने में सहयोग किया। विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई।

तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की गई, जिसमें अभियुक्त शादाब एवं लकी उर्फ कैफ की संलिप्तता पाई गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

पूछताछ विवरण:

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमा ही दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. निस्तारण अधिकारी – नि. महेन्द्र प्रताप सिंह, 2. का. अवधेश, 3. का. योगेश कुमार शर्मा

थाना मेरापुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की सजगता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख को दर्शाती है।