Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित
Share:
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त की पहचान विष्णु पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम चन्दुईया, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया।

घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को वादी रामशंकर मिश्रा पुत्र प्यारेलाल मिश्रा निवासी ग्राम बिल्हा, थाना कम्पिल द्वारा थाना मेरापुर पर तहरीर दी गई थी। तहरीर में वादी ने अभियुक्तों पर अपनी भजीती से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने और हत्या कर देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त विष्णु ने बताया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –

थानाध्यक्ष श्री अजय सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी अवधेश कुमार, आरक्षी अभिषेक कुमार, आरक्षी सतेन्द्र कुमार

थाना मेरापुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।