Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक संपन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद के बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विशेष प्रगण पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता स
Share:
फर्रूखाबाद: विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक संपन्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद के बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विशेष प्रगण पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व सटीक बनाना रहा।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करें जो घर-घर खोजने पर भी उपलब्ध नहीं मिल रहे हैं और उन्हें अनुपस्थित श्रेणी में दर्ज किया जाए। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई नायक शहरी वार्डों में भ्रमण कर लोगों को फ़ॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें, जिससे पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहें।

साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित एवं शिफ्टेड मतदाताओं की पुष्टि स्थानीय सभासद और ग्राम प्रधान के माध्यम से अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध रूप से जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि अंतिम मतदाता सूची सटीक व त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने समस्त कर्मचारियों को चेतावनी दी कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।