Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कैंप, 273 मरीजों का हुआ उपचार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी हैं। समर्पण सेवा समिति के सौजन्य से शनिवार को कम्पिल कस्बे में रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सी.पी. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कायमगंज के सहयोग से डॉक्टर शिवम त
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी हैं। समर्पण सेवा समिति के सौजन्य से शनिवार को कम्पिल कस्बे में रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सी.पी. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कायमगंज के सहयोग से डॉक्टर शिवम त्रिपाठी व उनकी टीम ने लगभग 273 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मरीजों में सबसे अधिक बुखार, खांसी, जुकाम एवं पानी से होने वाली खुजली की शिकायतें सामने आईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मरीज ऐसे भी मिले जिन्हें ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी तो थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। इससे पहले समिति द्वारा लायंस क्लब के सहयोग से ग्राम तिलिया में 200 राशन पैकेट वितरित किए गए थे तथा बीते 15 दिनों से प्रतिदिन ढाई घाट पर भोजन वितरण आईवीएफ के साथ किया जा रहा है। वहीं ज्ञान दूध के सहयोग से अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की सुविधा हेतु दो नावें भी उपलब्ध कराई गईं।

समर्पण सेवा समिति ने अपील की है कि इस आपदा की घड़ी में समाजसेवी संस्थाएं गांवों को गोद लेकर वहां सेवा कार्य करें, ताकि बाढ़ पीड़ितों को अधिकतम राहत मिल सके। समिति ने बच्चों से भी अनुरोध किया कि वे पढ़ाई को बाधित न होने दें और यदि संभव हो तो रिश्तेदारी अथवा सुरक्षित स्थानों पर रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखें, क्योंकि परीक्षाएं समय पर होंगी। कैंप में लालाराम शाक्य, महेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, निशांत गुप्ता, अमरदीप दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे। गांव के लोगों ने अनुशासनपूर्वक लाइन में लगकर दवाइयां लीं। समिति ने आश्वासन दिया है कि इस तरह के मेडिकल कैंप आगे भी बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाए जाते रहेंगे।