Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने शांति निकेतन जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा की महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा Shanti Niketan Junior High School, बाजरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दल की महिला उपनिरीक्षक एवं कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा
Share:
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने शांति निकेतन जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा की महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा Shanti Niketan Junior High School, बाजरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दल की महिला उपनिरीक्षक एवं कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और कानूनी अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों की सहायता ली जा सकती है।

टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे —

1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला शक्ति केंद्र), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) — के बारे में बताया तथा इनके उपयोग के तरीके समझाए।

महिला सुरक्षा विशेष दल ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों — महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन — से अवगत कराया और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आश्वासन दिया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सजगता बनी रहे।