Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने एवं अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय
Share:
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त को 48 घंटे में किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने एवं अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहरूख खान पुत्र नियामत खान, निवासी ढिलावल, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ है, जिसके विरुद्ध थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 193/2025 धारा 115(2)/352/308(5)/351(3)/324(5) BNS व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(va) SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

घटना का विवरण:

वादी अनिल कुमार जाटव पुत्र रामनरेश जाटव निवासी ग्राम नूरपुर जसमई, वर्तमान में होमगार्ड के पद पर जनपद फतेहगढ़ में तैनात हैं। दिनांक 20 जून 2025 को दोपहर लगभग 2:50 बजे वह स्कूटी से अपनी दुकान जसमई चौराहे जा रहे थे, तभी ढिलावल तिराहे के पास मंदिर के समीप अभियुक्त शाहरूख खान ने अपनी चारपहिया गाड़ी स्कूटी के आगे रोक दी और वादी से ₹6 लाख की रंगदारी मांगने लगा। इतना ही नहीं, अभियुक्त ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मुकदमे की जांच प्रारंभ की और 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त का बयान:

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शाहरूख खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग, कन्नौज में क्लीनर के पद पर कार्यरत है और वह न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से सफाई देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 193/2025 धारा 115(2)/352/308(5)/351(3)/324(5) BNS व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(va) SC/ST Act – थाना मऊदरवाजा, फतेहगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

थानाध्यक्ष: श्री बलराज भाटी

उप निरीक्षक: श्री अजय सिंह

आरक्षी: संदीप सिंह

थाना मऊदरवाजा पुलिस की इस तेज़ और प्रभावशाली कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।