Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबादः पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस की तत्परता से बची जान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया अहमदगंज में शनिवार को पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। timely सूचना और पुलिस की फुर्ती से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, खंदिया अहमदगंज निवासी पूनम पत्नी रामलडैते ने घरेलू विवाद क
Share:
फर्रुखाबादः पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस की तत्परता से बची जान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया अहमदगंज में शनिवार को पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। timely सूचना और पुलिस की फुर्ती से महिला की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, खंदिया अहमदगंज निवासी पूनम पत्नी रामलडैते ने घरेलू विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़कर घर में प्रवेश किया।

अंदर पहुंचने पर पूनम बेहोश अवस्था में फंदे पर झूलती मिली। चौकी इंचार्ज नितिन कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को फंदे से नीचे उतारा। कांस्टेबल नितिन कुमार ने सीपीआर देकर महिला को होश में लाने का प्रयास किया, जिससे कुछ ही देर में पूनम की सांसें लौट आईं।

इसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल पूनम को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता और समय पर दी गई सीपीआर की वजह से महिला की जान बच गई है। आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।