Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय स
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई 18 सितंबर 2025 को की गई।

मामला ऐसे खुला

दिनांक 16 सितंबर को वादी अनूप कुमार पुत्र रामशरण निवासी नगला कोठी जिराऊ, ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले में मुकदमा संख्या 216/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस ने 17 सितंबर की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। जब उनसे वाहन के कागजात मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। चेसिस नंबर की जांच में यह बाइक चोरी की ही पाई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुरजीत पुत्र सौदान सिंह, निवासी ग्राम ज्योनी, कोतवाली कायमगंज। बृजेश पुत्र छंगेलाल, निवासी ग्राम ज्योनी, कोतवाली कायमगंज। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया और कहा कि शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देंगे।

बरामदगी

मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट, नंबर UP76W7763।

पुलिस टीम

 उ0नि0 नागेन्द्र सिंह, का0 विनित कुमार, का0 विजय गुर्जर, का0 सचिन कुमार

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।