Tuesday, 15 September 2026 | 1:33 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:रामगंगा पुल पर बड़ा हादसा: गन्ना लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक ने तैरकर बचाई जान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र की सीमा में सोमवार देर शाम रामगंगा नदी पर बने जर्जर पुल पर बड़ा हादसा हो गया। रूपापुर चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की कमजोर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। हादसा इतना
Share:
फर्रुखाबाद:रामगंगा पुल पर बड़ा हादसा: गन्ना लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक ने तैरकर बचाई जान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र की सीमा में सोमवार देर शाम रामगंगा नदी पर बने जर्जर पुल पर बड़ा हादसा हो गया। रूपापुर चीनी मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की कमजोर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

200 मीटर तैरकर बचाई जान

ट्रक चालक राजपाल पुत्र नक्शे यादव, निवासी रुस्तमपुर बिलारी (जनपद मुरादाबाद), हादसे के वक्त पूरी तरह होश में था। ट्रक नदी में गिरते ही उसने साहस दिखाते हुए लगभग 200 मीटर तैरकर किनारे स्थित एक मंदिर तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। रात अधिक होने के कारण वह वहीं रुका रहा और सुबह राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर, चालक को प्राथमिक उपचार

सूचना मिलते ही थाना अल्लागंज के उपनिरीक्षक राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। चालक ने बताया कि चलते समय झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।

पुल लंबे समय से जर्जर, हादसों का खतरा बना रहता है

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगंगा पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत की मांग दोहराई।

ट्रक निकालने की तैयारी में प्रशासन

थाना राजेपुर प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। गन्ना भरा ट्रक नदी में गिरा है, जिसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी और हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।