Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कैदी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू , SDM कार्यालय ने जनता से मांगे साक्ष्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 राज्य की एक जेल में बंद सिद्धदोष कैदी राजकुमार सिंह पुत्र ननकू सिंह (कैदी संख्या 27369), निवासी ग्राम रधौला, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की मृत्यु के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कैदी राजकुमार सिंह की मृत्यु दिनांक 25
Share:
फर्रुखाबाद:कैदी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू ,  SDM कार्यालय ने जनता से मांगे साक्ष्य
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 राज्य की एक जेल में बंद सिद्धदोष कैदी राजकुमार सिंह पुत्र ननकू सिंह (कैदी संख्या 27369), निवासी ग्राम रधौला, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर की मृत्यु के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, कैदी राजकुमार सिंह की मृत्यु दिनांक 25 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ में हुई थी। इस गंभीर प्रकरण की जांच के आदेश जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा 30 जुलाई 2025 को संचया-1166/जे०050-श्रीस-विविध/2025-26 के तहत जारी किए गए।

जांच के लिए उप जिलाधिकारी, सदर फर्रुखाबाद को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उनके द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में आमजन से अपील की गई है कि यदि इस घटना के संबंध में किसी के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी, मौखिक या लिखित साक्ष्य मौजूद हो तो वे 6 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 के मध्य (कार्यालय अवधि में, अवकाश दिवसों को छोड़कर) उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपनी जानकारी या साक्ष्य दर्ज करा सकते हैं।

इस प्रकार की मजिस्ट्रियल जांच का उद्देश्य घटना की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और यह पता लगाना है कि कैदी की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई थी या इसके पीछे कोई लापरवाही या अन्य कारण थे। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में जिनके पास कोई भी प्रमाण या जानकारी हो, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।