Tuesday, 15 September 2026 | 8:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी लोहिया के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर निकालकर।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , चिकित्सकों को यूं ही नहीं कहा जाता धरती का दूसरा भगवान। चिकित्सा व्यापार नहीं मिशन, सेवाभाव का संकल्प है। इसका एक ताजा उदाहरण तब देखनें को मिला जब एक महिला के पेट से डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। महिला को केबल 70 रू
Share:
फर्रुखाबाद: केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी लोहिया के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर निकालकर।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , चिकित्सकों को यूं ही नहीं कहा जाता धरती का दूसरा भगवान। चिकित्सा व्यापार नहीं मिशन, सेवाभाव का संकल्प है। इसका एक ताजा उदाहरण तब देखनें को मिला जब एक महिला के पेट से डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल के सर्जन मेजर डा. रोहित तिवारी नें 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। महिला को केबल 70 रूपये खर्च में नई जिन्दगी दी।

दरअसल लोहिया अस्पताल में तैंनात मेजर डा. रोहित तिवारी सेना में चिकित्सक थे। लेकिन वर्तमान में सरकारी लोहिया अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के सदस्यो के साथ 41 वर्षीय महिला की सभी जांचे करायीं। इसके बाद उन्होंने आपरेशन करनें का फैसला किया। महिला का दिन-प्रतिदिन पेट निकल रहा था। लिहाजा डा. रोहित तिवारी नें मंगलवार को उसका आपरेशन किया तो उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकला| जिसे देखकर सभी की आँखे फटी रह गयीं| महिला का पेट अधिक निकलने से उसको मोटापे का कारण माना जा रहा था। महिला पेट में दर्द, बेचैनी और चलते-फिरने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। डा. रोहित तिवारी नें मीडिया को बताया कि लगभग तीन घंटे तक आपरेशन चला, जिसके बाद 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया। अब महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है।