Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: आओ चलें योग की ओर करें योग रहे निरोग

( द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 जून 24 आज अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के चौथे दिवस पर ,आयुष विभाग द्वारा , जनपद फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित पांचाल घाट पर भागीरथी के पावन तट पर सुरम्य प्रातःकाल की वेला में वृहद योग क्रियाओं और आसनों का सजीव प्रदर्शन कर आम जनमानस को नियमित योग से जोड़ने का एक बेहतरीन प्रयास किया ग
Share:
फर्रुखाबाद: आओ चलें योग की ओर करें योग रहे निरोग
Read in your preferred language.

( द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 जून 24 आज अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के चौथे दिवस पर ,आयुष विभाग द्वारा , जनपद फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित पांचाल घाट पर भागीरथी के पावन तट पर सुरम्य प्रातःकाल की वेला में वृहद योग क्रियाओं और आसनों का सजीव प्रदर्शन कर आम जनमानस को नियमित योग से जोड़ने का एक बेहतरीन प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दैनिक रूप से योगदेव महर्षि पतंजलि की चित्र पर पुष्प अर्पित कर गायत्री मंत्र के उच्चारण से होती है। कार्यक्रम में लोहिया जिला अस्पताल के योग एंड वेलनेस सेंटर की योग प्रशिक्षक शालिनी सक्सेना द्वारा समस्त योग प्रतिभागियों के समक्ष विभिन्न योग क्रियाओं और योग आसनों का सजीव प्रदर्शन किया गया और आम जनमानस को अपनी दिनचर्या की शुरुआत नियमित योग से करने की सलाह दी गई ताकि इस नियमित योग से हमारे समाज में तीव्र गति से पैर पसारने वाली विभिन्न शारीरिक और मानसिक बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके और साथ ही हर आमजनमानस योग के माध्यम से आध्यात्म की ओर अग्रसारित हो सके। इस अवसर पर नोडल PD फर्रुखाबाद, आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ कल्पनाथ सिंह ,नमामि गंगे की जिला कॉर्डिनेटर निहारिका सिंह,एवं उनकी समस्त टीम उपस्थित थी ।