Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:तहसील परिसर में वकील के साथ अभद्रता, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 कायमगंज तहसील परिसर में एक वकील के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अधिवक्ता रवि भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला जटवारा, थाना कोतवाली कायमगंज ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर
Share:
फर्रुखाबाद:तहसील परिसर में वकील के साथ अभद्रता, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 कायमगंज तहसील परिसर में एक वकील के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अधिवक्ता रवि भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला जटवारा, थाना कोतवाली कायमगंज ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को वे अपने भाई राजा उर्फ आदेश की जमानत कराने हेतु एसडीएम न्यायालय कायमगंज गए थे। जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी तहसील परिसर में मौजूद कस्बा चौकी कायमगंज में तैनात कांस्टेबल विनीत यादव व विजय गुर्जर ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया।

अधिवक्ता के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके विधि व्यवसाय पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की और धमकी दी कि “मैं तुझे जेल भेजकर ही रहूंगा।” अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना से उन्हें दोनों पुलिसकर्मियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है।

उन्होंने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि घटना की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अधिवक्ता या आम नागरिक के साथ इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। कई अधिवक्ताओं ने इसे विधि व्यवसाय का अपमान बताते हुए न्याय की मांग की है।