Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 हज यात्रा 2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर अब 07 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां
Share:
फर्रुखाबाद:हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 हज यात्रा 2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर अब 07 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई

2025 से जारी है। इच्छुक हज यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नि:शुल्क सहायता केंद्र

फर्रुखाबाद जिले में हज आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने हेतु दो हज ई-सुविधा केंद्रों पर नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है:

1. मदरसा अरबिया शम्सुल उलूम, नितगंजा दक्षिण

2. डॉ. मोहम्मद यूनानी चिकित्सालय, अंगूरी बाग, फर्रुखाबाद

पासपोर्ट की वैधता अनिवार्य

हज यात्रा पर जाने के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य है। जिन इच्छुक आवेदकों के पास वैध पासपोर्ट नहीं है, वे शीघ्र अपने निकटतम पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क कर पासपोर्ट बनवाएं। हज समिति द्वारा पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भी भेजे गए हैं ताकि इस प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

चयन प्रक्रिया और अग्रिम धनराशि

हज यात्रियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी (कुर्रा) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों को ₹1,52,300 की अग्रिम धनराशि दिनांक 20 अगस्त 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करनी होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 07 अगस्त 2025

अग्रिम धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2025

नोट: जिन आवेदकों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है या आवेदन अधूरा है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें। अन्यथा, वे हज 2026 यात्रा से वंचित रह सकते हैं।