Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

फर्रूखाबाद: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून, 2025

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02जून 2025 राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पर 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन क
Share:
फर्रूखाबाद: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून, 2025
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02जून 2025 राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पर 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले समस्त युवक एवं युवतियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। आईटीआई में प्रवेश लेकर वे विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

फर्रुखाबाद जनपद के संस्थानों में सीटों का विवरण इस प्रकार है:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद – 736 सीटें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमृतपुर (फर्रुखाबाद) – 4921 सीटें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कायमगंज (फर्रुखाबाद) – 3801 सीटें

आवेदन शुल्क:

सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए – ₹250/-

अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए – ₹150/-

प्रधानाचार्य ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करें और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।