Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
भारत

फर्रुखाबाद: कुलदीप सिंह को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों की गति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री कुलदीप सिंह, पुत्र ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, निवासी सिंह वाहिनी कालोनी, श्यामनगर, को फतेहगढ़ मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष रमला राठौर द्वारा औपचार
Share:
फर्रुखाबाद: कुलदीप सिंह को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 नवंबर 2025 संगठन को मजबूत बनाने और कार्यों की गति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री कुलदीप सिंह, पुत्र ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, निवासी सिंह वाहिनी कालोनी, श्यामनगर, को फतेहगढ़ मंडल का मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष रमला राठौर द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए की गई।

नियुक्ति पत्र मिलने पर श्री कुलदीप सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का वचन भी दिया।

मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने कहा कि कुलदीप सिंह की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में रुचि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उनके आने से मंडल की गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी।

कार्यकर्ताओं ने भी नई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री कुलदीप सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।