Tuesday, 15 September 2026 | 12:07 PM
भारत

फर्रूखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता,अपहरण व टार्चर के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अपहरण, मारपीट, धमकी, बंधक बनाने और ठगी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आर
Share:
फर्रूखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता,अपहरण व टार्चर के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अपहरण, मारपीट, धमकी, बंधक बनाने और ठगी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी का विवरण:

कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 204/25 धारा 364(A), 323, 342, 506, 406 IPC से संबंधित अभियुक्त अमित दुबे एवं शिवम पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मारुति सुजुकी एस-क्रॉस वाहन (UP16 CK 7810) को धारा 207 MV Act के अंतर्गत सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

1. अमित दुबे, पुत्र स्व. महेश दुबे, निवासी ग्राम सहसापुर, थाना मोहम्मदाबाद, हाल निवासी 1/36 कसरट्टा, थाना फतेहगढ़।

2. शिवम पंडित, पुत्र आशुतोष अग्निहोत्री, निवासी लोकोरोड मसेनी, थाना फतेहगढ़।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

वादी अजय कुमार, निवासी ग्राम भाऊपुर, थाना कादरीगेट, ने अपनी तहरीर में बताया कि अभियुक्तों ने उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण किया, बंधक बनाया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मटेरियल के रुपये वापस न करने की सूचना दी। इस आधार पर 4 जुलाई 2025 को उक्त अभियुक्तों समेत अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों का बयान:

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे अपनी सफाई न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

बरामदगी:

एक मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार (UP16 CK 7810), जो घटना में प्रयुक्त थी, सीज कर ली गई है।

आपराधिक इतिहास:

अमित दुबे:

इस अभियुक्त पर पहले से ही 13 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, अपहरण, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराएं शामिल हैं। यह फर्रुखाबाद, कन्नौज, व मैनपुरी जैसे विभिन्न जनपदों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

शिवम पंडित:

इस अभियुक्त का नाम भी मुकदमा संख्या 204/25 में नामजद है और वर्तमान गिरफ्तारी इसी केस के अंतर्गत की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार शुक्ल

उप निरीक्षक श्री सुरेश चाहर

उप निरीक्षक श्री रमेश सिंह

उप निरीक्षक श्री आशू कुमार

आरक्षी भूपेन्द्र सिंह

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित को न्याय की उम्मीद मिली है, बल्कि जनपद में अपराधियों में भी एक स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचना असंभव है। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ सराहनीय है।