Tuesday, 15 September 2026 | 7:26 AM
भारत

फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त को तमंचा, कारतूस व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर की खास सूचना पर आज जेएनवी रोड़ सफेदा के बाग की तरफ से एक अभि
Share:
फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त को तमंचा, कारतूस व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर की खास सूचना पर आज जेएनवी रोड़ सफेदा के बाग की तरफ से एक अभियुक्त बलराम दीक्षित पुत्र प्रेमचन्द्र दीक्षित निवासी बुढ़नामऊ कोतवाली फतेहगढ़ को एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा उपयोग में लायी जा रही मोटर साइकिल यू0पी0 76W1819 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दाखिल किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।