Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस ने देशी तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी वर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कम्प
Share:
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस ने देशी तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी वर्मा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना कम्पिल पुलिस टीम ने अभियान के दौरान अभियुक्त महेश चन्द्र पुत्र अमीर सिंह निवासी नगला खाड़े, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 की-पैड मोबाइल (लावा कम्पनी) बरामद किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था और गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 138/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली थाना कम्पिल पुलिस टीम

उ0नि0 प्रमोद कुमार

हे0का0 इशरार अहमद

का0 संजय कुमार

का0 संदीप कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।