Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संज
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 276/2025 धारा 64 बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त समरपाल पुत्र रामचरन निवासी ग्राम श्रृंगीरामपुर सरैया थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

मामला क्या है

दिनांक 25 अगस्त 2025 को पीड़िता के परिजनों ने थाना कमालगंज पुलिस को सूचना दी कि अभियुक्त समरपाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त समरपाल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने बयान माननीय न्यायालय के समक्ष देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 276/2025 धारा 64 बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार

2. उप निरीक्षक श्री शिव कुमार

3. उप निरीक्षक श्री संजीव कुमार गौतम

4. आरक्षी रोहित कुमार

थाना कमालगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और बाल अपराधों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही की सराहना की है।