Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
भारत

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड व बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया।

फर्रुखाबाद,14 फरवरी 2024 को थाना कमालगंज पुलिस ने अमन कुशवाहा उर्फ पिन्ना व सीवेन्द्र राजपूत को आधार कार्ड का प्रतिरूपण कर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते 15 आधार कार्ड मय लेमिनेशन व 07 आधार कार्ड फोटो कापी व आधार कार्ड तैयार करने के उपकरण 01 लेपटाप मय चार्जर, 01 पिन्टर H.P, 01 की वोर्ड एवं 01 माउस, 01
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड व बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,14 फरवरी 2024 को थाना कमालगंज पुलिस ने अमन कुशवाहा उर्फ पिन्ना व सीवेन्द्र राजपूत को आधार कार्ड का प्रतिरूपण कर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते 15 आधार कार्ड मय लेमिनेशन व 07 आधार कार्ड फोटो कापी व आधार कार्ड तैयार करने के उपकरण 01 लेपटाप मय चार्जर, 01 पिन्टर H.P, 01 की वोर्ड एवं 01 माउस, 01 मोबाइल सैमसंग, 02 पैकेट लेमिनेशन एवं 12 बन प्लस फोटो सूट इंक जेट आईडी फोटो पेपर व नगद रू0 1850 सहित गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण द्वारा आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी पंजाबी पुत्र मैकूलाल नि० ग्राम नगरिया देवधरापुर थाना कमालगंज की जमीन की रजिस्ट्री करने के उद्देश्य से पंजाबी उपरोक्त के नाम का फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया कि पंजाबी पुत्र मैकूलाल नि० ग्राम नगरिया देवधरापुर थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ जो वर्तमान मे किसी अभियोग मे आजीवन की सजा काट रहा है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है, उसकी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रहे थे।