Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्
Share:
फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त राज पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला जयजयराम, थाना कासगंज, जनपद कासगंज को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उस पर मुकदमा अपराध संख्या 127/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

घटना का विवरण

वादी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 11 जून 2025 को अभियुक्त राज ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वादी की तहरीर पर कायमगंज पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर धारा 180/183 बीएनएसएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

अभियुक्त का इकबाल-ए-जुर्म

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसने यह भी बताया कि वह न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से सफाई पेश करेगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही उक्त मामला पंजीकृत है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक श्री नागेन्द्र सिंह

2. आरक्षी सचिन कुमार

3. आरक्षी विजय कुमार

कोतवाली कायमगंज पुलिस की इस तत्परता से एक गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।