Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बाल अपचारी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अध
Share:
फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बाल अपचारी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।

कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 124/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत इस मामले में एक बाल अपचारी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर अब मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है, और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण

मामला मूल रूप से नंदकिशोर कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र राम, निवासी ग्राम रूपौली, थाना सरैया, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) की तहरीर पर आधारित है। उन्होंने शिकायत की थी कि 29 मई 2025 को लोटस कॉलोनी, कस्बा कायमगंज में उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस पर 03 जून 2025 को अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में बाल अपचारी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में उसने न्यायालय में अपनी सफाई वकील के माध्यम से देने की बात कही है।

बरामदगी:

01 चोरी गई मोटरसाइकिल

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0-124/25 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. उप निरीक्षक अवधेश कुमार

2. कांस्टेबल आशु देओल

3. कांस्टेबल कृष्णपाल

4. कांस्टेबल अंकित गंगवार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है। कायमगंज पुलिस का यह प्रयास अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।