Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात माह 2025 के तहत कायमगंज पुलिस द्वारा H.O. Academy, कायमगंज में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ब
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात माह 2025 के तहत कायमगंज पुलिस द्वारा H.O. Academy, कायमगंज में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है बल्कि अनेक जानें भी बचाई जा सकती हैं।

कायमगंज पुलिस द्वारा छात्रों को दैनिक जीवन में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि – “छोटे-छोटे नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।”

कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ‘सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा’ का संदेश देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई।