Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: अनमोल गंगवार पुत्र सतेन्द्र गंगवार

निवासी: ग्राम घसिया चिलौली, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़

बरामदगी

01 अवैध देशी तमंचा 32 बोर

02 जिंदा कारतूस 32 बोर

घटना का विवरण

04 सितम्बर की रात पुलिस टीम गालिब पुलिया से टीपी चौराहे की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान सुभानपुर रोड किनारे अंधेरे में संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक कार देखी गई। वाहन की तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 32 बोर का अवैध देशी तमंचा और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। चालक ने अपना नाम अनमोल गंगवार बताया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कायमगंज में मुकदमा संख्या 207/25 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 207/25 धारा 3/25/35 ए एक्ट, कोतवाली कायमगंज

2. मु0अ0सं0 160/21 धारा 3/25 ए एक्ट, कोतवाली कायमगंज

3. मु0अ0सं0 295/23 धारा 3/25 ए एक्ट, कोतवाली कायमगंज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह

कांस्टेबल विजय गुर्जर

कांस्टेबल सचिन कुमार

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार करते हुए सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के प्रयासों का हिस्सा है।