Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित दंपत्ति को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2025 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 व बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू मिश्रा उर्फ भरत मित्र पुत्र कन्हैयालाल मिश्रा और सुचेता मिश्रा पत्नी राजू मिश्रा शामिल ह
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित दंपत्ति को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2025 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 व बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू मिश्रा उर्फ भरत मित्र पुत्र कन्हैयालाल मिश्रा और सुचेता मिश्रा पत्नी राजू मिश्रा शामिल हैं।

यह गिरफ्तारी अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में की गई। यह कार्रवाई मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

घटना की जानकारी अनुसार, शिकायतकर्ता श्री वेदप्रकाश मिश्रा ने थाना स्थानीय पर सूचना दी थी कि अभियुक्तों ने उनकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया और हत्या की कोशिश की। मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में बयान देंगे। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में 30नि0 नागेन्द्र सिंह, का0 विजय गुर्जर, का0 सचिन कुमार और म0का0 भारती शामिल थे। कायमगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी दहेज या अपराध संबंधी मामलों में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।