Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद के प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह फतेहगढ़ द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द
Share:
फर्रुखाबाद:जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद के प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह फतेहगढ़ द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी मूलभूत सुविधाओं, समस्याओं तथा दैनिक जीवन की स्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल में बंद सभी बंदियों को मानक अनुसार भोजन, चिकित्सा एवं स्वच्छ वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए।

इस संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग जनपद की सुरक्षा, मानवाधिकार संरक्षण एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि बंदियों के कल्याण एवं न्यायिक मानकों के पालन हेतु भी एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।