Tuesday, 15 September 2026 | 8:14 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:"चलो गांव की ओर चलें" अभियान को जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज विधानसभा में किया सफल – गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान "चलो गांव की ओर चलें" के अंतर्गत आज विधानसभा कायमगंज में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा व संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानु
Share:
फर्रुखाबाद:"चलो गांव की ओर चलें" अभियान को जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज विधानसभा में किया सफल – गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान "चलो गांव की ओर चलें" के अंतर्गत आज विधानसभा कायमगंज में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा व संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम जनता को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराना है।

अभियान के तहत जिला महासचिव राजवीर सिंह शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के.पी. सिंह शाक्य, तथा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता सिंह शाक्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस जनसंपर्क कार्यक्रम में:

सैक्टर दलेलगंज के सैक्टर अध्यक्ष शीशराम शाक्य ने बूथ अध्यक्ष रामेन्द्र शाक्य के साथ मिलकर लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया। गांव अमरापुर के बूथ अध्यक्ष गजराज सिंह शाक्य ने लगभग दो दर्जन ग्रामीणों से मुलाकात की। गांव जिराऊ के बूथ अध्यक्ष प्रमोद कुमार शाक्य ने गांववासियों से बातचीत कर पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जन अधिकार पार्टी की विचारधारा, गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता और राजनीति में स्वच्छता लाने के संकल्प के बारे में विस्तार से बताया गया।

जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि आम जनता के साथ जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए एक सशक्त पहल है। ग्रामीणों ने भी पार्टी के इस जन सरोकार से जुड़े अभियान का स्वागत किया और सक्रिय सहभागिता दिखाई।

जन अधिकार पार्टी का यह जनसंपर्क अभियान "चलो गांव की ओर चलें" दिन प्रतिदिन तेजी से लोकप्रियता पा रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहा है। पार्टी के पदाधिकारी भविष्य में भी इसी तरह गांव-गांव जाकर जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प दोहराते हैं।