Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने "मिशन 2027 - चलो गांव की ओर" के तहत किया बूथ गठन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी ने अपने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में "मिशन 2027 - चलो गांव की ओर" कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ गठन किया। यह आयोजन पार्टी के आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौक
Share:
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने "मिशन 2027 - चलो गांव की ओर" के तहत किया बूथ गठन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी ने अपने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में "मिशन 2027 - चलो गांव की ओर" कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ गठन किया। यह आयोजन पार्टी के आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के कई ज़िला पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य, जिला सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा और सेक्टर अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की रणनीति पर चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कैप्टन प्रभात शाक्य, जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, फर्रुखाबाद ने कहा कि "जन अधिकार पार्टी का मुख्य उद्देश्य है गांव-गांव तक अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना। मिशन 2027 के तहत हम हर गांव, हर बूथ तक संगठन का विस्तार कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।"

पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए जन अधिकार पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं ने भी पार्टी से जुड़ने की रुचि दिखाई।

जन अधिकार पार्टी का यह अभियान गांवों में राजनीतिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।