Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के जिला कारागार में प्रथम आगमन पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा जेल गेट पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

फर्रुखाबाद, आज 31जुलाई 23 को संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का मासिक निरीक्षण किया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के कारागार पर प्रथम आगमन पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा जेल गेट पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया गया । सर्व प्रथम कारागार के भोजन
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के जिला कारागार में प्रथम आगमन पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा जेल गेट पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, आज 31जुलाई 23 को संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का मासिक निरीक्षण किया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के कारागार पर प्रथम आगमन पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा जेल गेट पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया गया । सर्व प्रथम कारागार के भोजनालय का निरीक्षण किया । किचिन में बन रोटियों , मसूर की दाल और आलू बैगन की सब्जी को देखा भोजन की गुणवत्ता की सराहना की गई । कारागार में अस्पताल, बैरकों का भ्रमण किया । बंदियों से समस्याएं पूछी किसी बंदी ने कोई समस्या नही बताई । आई फ्लू को लेकर जेल में सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए। जेल चिकित्सक डा विजय अनुरागी ने बताया कि अभी कोई विशेष समस्या नहीं है । पूरी सतर्कता बरती जा रही है प्राप्त मात्रा में दवाई स्टॉक उपलब्ध है । निरीक्षण के अंत में अधिकारी गण द्वारा जेल गए पार्क में केला पॉम के पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया । निरीक्षण के समय श्री अखिलेश कुमार जेलर, मुकेश गौड़ उपजेलर , कृष्णा कुमारी, सरोज देवी उपजेलर , राम कुमार प्रशिक्षक, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप , गौरव तोमर , लज्जाराम इत्यादि जेल वार्डर उपस्थित रहे ।