Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, राजेश राय को सौंपी गई जिम्मेदारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में लंबे समय से रिक्त चल रहे थाना जहानगंज को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। जारी आदेश के अनुसार, एसओजी में
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में लंबे समय से रिक्त चल रहे थाना जहानगंज को नया थानाध्यक्ष मिल गया है।

जारी आदेश के अनुसार, एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक राजेश राय को थाना जहानगंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। नए थानाध्यक्ष राजेश राय पूर्व में थाना कादरी गेट का कार्यभार भी संभाल चुके हैं और अपनी कार्यशैली के लिए विशेष पहचान रखते हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह निर्णय जिले में शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जनसुनवाई बेहतर होगी और अपराध पर अंकुश लगेगा। अब देखना होगा कि राजेश राय की नियुक्ति से थाना जहानगंज में पुलिसिंग कितनी तेज़ और प्रभावी होती है।