Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को मोबाइल फोन व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 10 अप्रैल 24 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने साहिल सिंह पुत्र भंवरपाल व हर्षित सिंह पुत्र म
Share:
फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को मोबाइल फोन व मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 10 अप्रैल 24 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने साहिल सिंह पुत्र भंवरपाल व हर्षित सिंह पुत्र मानसिंह निवासीगण ग्राम पूरनपुर थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया एक मोबाईल फोन LAVA कम्पनी व घटना में शामिल वाहन सं0 UP 76 AP 7466 मोटर साइकिल (स्पेलंडर) को बरामद किया। मोटर साइकिल सवार ओमप्रकाश पुत्र छोटेलाल निवासी हंसापुर, नंगला फार्म गौरईपुर थाना शमशाबाद जनपद फतेहगढ़ का मोबाइल फोन छीन कर भाग गये थे।

पूछताछ का विवरणः- पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम दोनो लोग मिलकर रास्ते में आने-जाने वाले राहगीरो से मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते है। जिसको बेचकर हम अपना खर्चा चलाते है। दिनांक 07.04.24 को हम दोनो लोग मोटर साइकिल से काली नदी चैक पोस्ट के पास से एक मोटर साइकिल सवार से उसका मोबाइल फोन छीन कर छिबरामऊ की तरफ भाग गये थे।