Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

फर्रुखाबाद:केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों एवं कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से
Share:
फर्रुखाबाद:केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों एवं कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से आमने-सामने बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बंदियों के जीवन स्तर और सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की खुशी बांटने हेतु फल एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बंदियों को तिरंगे की भावना और देशभक्ति के साथ मिठाई और फल वितरित किए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।