Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
भारत

फर्रुखाबाद: बेचने के उद्देश्य से मासूम बच्चे का किया अपहरण, अपहरणकर्ताओं सहित सकुशल बच्चा बरामद

फर्रुखाबाद बीते दिन कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप के 3 वर्षीय पुत्र आदित्य का अपहरण किया गया था। पुलिस ने मात्र 7 घंटे के अंदर मासूम बच्चे को अपहरणकर्ताओं सहित किया गिरफ्तार पुलिस ने तुऱंत ही मामले की अपहरण में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली थी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मी
Share:
फर्रुखाबाद: बेचने के उद्देश्य से मासूम बच्चे का किया अपहरण, अपहरणकर्ताओं सहित सकुशल बच्चा बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद बीते दिन कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप के 3 वर्षीय पुत्र आदित्य का अपहरण किया गया था। पुलिस ने मात्र 7 घंटे के अंदर मासूम बच्चे को अपहरणकर्ताओं सहित किया गिरफ्तार
पुलिस ने तुऱंत ही मामले की अपहरण में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली थी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपहत बालक आदित्य की बरामदगी के लिए एसओजी प्रभारी बलराज भाटी को लगाया था। एसओजी टीम ने मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी दिनेश मिश्रा की पत्नी माया देवी, थाना कमालगंज के ग्राम चाचूपुर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी गीता देवी, प्रदीप कुमार पुत्र बसंत लाल वर्मा एवं दिल्ली थाना नरेला पसोसिया निवासी राजेश शर्मा की पत्नी रीमा देवी को गिरफ्तार कर अपहत बालक आदित्य को बरामद कर लिया है।
आदित्य को बेचने के उद्देश्य से अपहरण किया गया था आरोपी रीमा वर्मा द्वारा अपनी 10 वर्षीय भतीजी डोली को पैसों का लालच देकर मासूम बालक आदित्य को घर से बुलवाया गया और उसे पांचाल घाट ले जाया गया। वहां से आदित्य को गीता देवी के घर ले जाकर छुपाया था। आरोपियों की योजना थी कि दिल्ली ले जाकर आदित्य को बेचा जायेगा। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी सहित टीम में दीवान गजराज सिंह ,प्रवीण कुमार, सिपाही गोविंद कुमार, अजीत कुमार, रामू यादव ,सचिन कुमार, कपिल कुमार एवं अमरनाथ शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।