Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

फर्रुखाबाद: प्रभारी चौकी नखास इमरान फरीद ने चौकी परिसर स्थित मंदिर पर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चौकी नखास थाना कोतवाली के प्रभारी इमरान फरीद ने अपनी चौकी परिसर में बने मंदिर पर बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से
Share:
फर्रुखाबाद: प्रभारी चौकी नखास इमरान फरीद ने चौकी परिसर स्थित मंदिर पर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चौकी नखास थाना कोतवाली के प्रभारी इमरान फरीद ने अपनी चौकी परिसर में बने मंदिर पर बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने स्वयं श्रीकृष्ण की आरती कर जन्मोत्सव मनाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इमरान फरीद ने कहा कि धर्म सभी को जोड़ने का कार्य करता है और समाज में भाईचारे की सबसे बड़ी शक्ति है। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण के उपदेश "कर्मण्येवाधिकारस्ते" को अपने जीवन में उतारें और निष्काम भाव से समाज व राष्ट्र की सेवा करें।

स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से भजन गाए गए और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। चौकी परिसर में जन्माष्टमी का यह आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना रहा।