Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

फर्रुखाबाद: आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा ने बनाई बूथ सत्यापन की रणनीति

फर्रुखाबाद जिला भाजपा कार्यालय पर अमृतपुर विधानसभा की हुई योजना बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से बूथ सत्यापन कार्य योजना को लेकर रणनीति बनायी गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष
Share:
फर्रुखाबाद: आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा ने बनाई बूथ सत्यापन की रणनीति
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद जिला भाजपा कार्यालय पर अमृतपुर विधानसभा की हुई योजना बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से बूथ सत्यापन कार्य योजना को लेकर रणनीति बनायी गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से संगठन में बूथ सत्यापन के कार्य को कराने के लिए योजना बैठक आयोजित की गयी है। अमृतपुर विधानसभा के सभी 352 बूथों पर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। सभी बूथों को शक्ति केंद्र का रूप दिया गया है 23 अगस्त से 30 अगस्त के मध्य बूथ विजय अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
बूथ समितियों के सत्यापन के समय सभी वर्ग एवं जाति का समायोजन करना होगा। भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही है जैसे अटल पेंशन योजना ,आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि ऐसी विभिन्न योजनाएं जिनका लाभ देश व प्रदेश की जनता को प्राप्त हो रहा है। विपक्ष झूठ का सहारा लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है विपक्ष के पास भाजपा सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
इसलिए वह सांप्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। भाजपा सरकार गांव गरीब किसान और नौजवान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों में भय व आतंक का माहौल था योगीराज में जनता गुंडाराज से मुक्त हो रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में सक्रिय कार्यकर्ताओं व बूथ के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
सदर विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा जो कार्यकर्ता संगठन की नींव को मजबूत करता है वही सर्व श्रेष्ठ कार्यकर्ता होता है। इमारत को मजबूत करने के लिए उसकी नींव मजबूत होनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का कार्य करें ताकि 2022 का विधानसभा चुनाव जीता जा सके।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा 2014 से 2019 के मध्य देश व प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद व आतंकवाद की दीवार को तोड़कर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की है।
प्रदेश की जनता को भय और अराजकता के माहौल से छुटकारा मिला है। कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और परिश्रम के परिणाम स्वरूप पिछले कई चुनावों में भाजपा का विस्तार हुआ है। सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य एवं एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा अफगानिस्तान प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया।
भारत को कमजोर करने की साजिशे कभी सफल नहीं होंगी। भारत को महाशक्ति बनाने का कार्य केवल भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्र ने धारा 370 हटाई लेकिन कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्म सशक्तिकरण आत्मनिर्भर व विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को जारी रखते हुए 15 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य करें।
एक पन्ने पर अनुमानित 60 मतदाता होते हैं उन्हें 60 मतदाताओं में एक समर्पित कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेगा। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होंगे। कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, श्रम विभाग सदस्य सरिता शाक्य ,पूर्व पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लालाराम शाक्य ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप शाक्य, अमृतपुर मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भरद्वाज, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी, नीमकरोरी मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गोपाल गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि।
जिला मंत्री नवनीत पाल, मनोज मिश्रा, शिव कुमार सिंह आगामी विधानसभा चुनाव की रुणेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री गोपाल राठौर ने किया।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह