Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

फर्रुखाबाद:विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनपद की चारों विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने
Share:
फर्रुखाबाद:विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनपद की चारों विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

  सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

   भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से सभी प्रभावित है केंद्र की सरकार ने गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया हैं इसलिए अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता बढ़ रही है हर वर्ग का व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है इसीलिए पार्टी ने तय किया है अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जो भाजपा की नीति से उत्साहित होकर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए विधानसभा स्तर पर विधानसभा मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें उनको सदस्यता दिलाई गई है।

  कार्यक्रम संयोजक आदित्य मिश्रा ने बताया सदर विधानसभा क्षेत्र से डेढ़ सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान बढ़पुर मंडल पूर्वी अध्यक्ष अमित पाल बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

  अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम नवाबगंज के सियाराम गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ जिसमें सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व सपा नेता राजीव चतुर्वेदी सहित 70 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

   भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है इसलिए स्पष्ट नीति और नियत से जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया है उन राजनीतिक दलों के समर्थकों का विश्वास बीजेपी में बढ़ रहा है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक मतों के साथ तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

   इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक पूर्व शमशाबाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता जिला मंत्री अतुल दीक्षित मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज नीम करोली मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम कायमगंज के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ जिसमें बसपा समर्थक पूर्व कंपिल चेयरमैन उमाशंकर शुक्ल सहित डेढ़ सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्य दलों से आए हुए सभी लोगों को लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

  लोकसभा प्रभारी अजय ठाकरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार हो चुके हैं उनके कुशल नेतृत्व में भारत तेजी के साथ नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारियों का झुंड बन गया है। जनता देख रही है कि जो कल तक एक दूसरे को अपशब्द कहते थे आज वह एक मंच पर आ रहे हैं सिर्फ इसलिए कि नरेंद्र मोदी को रोका जाए लेकिन जनता नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। 2024 का लोकसभा चुनाव पिछली बार की तुलना में सबसे अधिक मतों के साथ जीत जाएगा।

  इस अवसर पर पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे ,जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, कायमगंज मंडल अध्यक्ष चेतन तिवारी, कंपिल मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह राठौर, अचरा मंडल अध्यक्ष अजयवीर सिंह, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार, शमशाबाद मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

  विधानसभा भोजपुर का कार्यक्रम जहानगंज स्थित स्वामी रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ जिसमें 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री गोपाल राठौर ,कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश राठौर, मंडल अध्यक्ष अरविंद कटियार आदि लोग मौजूद रहे।