Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में दो बंदियों को सदाचार अपनाने की शपथ दिलाकर पुष्प भेट कर जेल से किया रवाना

फर्रुखाबाद,आज 10 जनवरी 2023 को नरेंद्र प्रकाश, एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेरणा से फाजिल जावेद समाजसेवी द्वारा कारागार में निरुद्ध दो बंदियों का जुर्माना जमा करवाया गया । दोनो बंदियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया गया । एक बंदी वाकर रू 11000.00 एवम बंदी संजू 5000.00 जुर्माना के एवज म
Share:
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में दो बंदियों को सदाचार अपनाने की शपथ दिलाकर पुष्प भेट कर जेल से किया रवाना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 10 जनवरी 2023 को नरेंद्र प्रकाश, एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेरणा से फाजिल जावेद समाजसेवी द्वारा कारागार में निरुद्ध दो बंदियों का जुर्माना जमा करवाया गया । दोनो बंदियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया गया । एक बंदी वाकर रू 11000.00 एवम बंदी संजू 5000.00 जुर्माना के एवज में जेल में सजा भुगत रहे थे इनकी मूल सजा समाप्त हो चुकी थी । सचिव महोदय द्वारा समाजसेवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद एवम जेलर अखिलेश कुमार द्वारा दोनो बंदियों को सदाचार अपनाने की शपथ दिलाकर पुष्प भेट कर जेल गेट से रवाना किया । उक्त कार्य में अताऊल हक, एडवोकेट , श्यामवीर सोमवंशी एडवोकेट का सहयोग सराहनीय रहा । रिहाई की कार्यवाही अखिलेश मिश्रा, उपकारापाल द्वारा की गई । इस अवसर पर शैलेश सोनकर उपकारापाल उपस्थित रहे ।