Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई।

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर ब्लॉक के गांव तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल उपस्थित 70 छात्रों का विधिवत सघन
Share:
फर्रुखाबाद:तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज) 18 फरवरी 2025 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर ब्लॉक के गांव तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल उपस्थित 70 छात्रों का विधिवत सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 41 छात्र छात्राओं को सर्दी जुकाम खांसी,दाद खाज खुजली,कान में सर बहना, सिरदर्द इत्यादि से पीड़ित पाया गया,सभी रोगग्रस्त पाए गए छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई । स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉ सिंह ने सभी छात्रों, अध्यापकों, मिड डे मील रसोइयों,एवं आंगनवाड़ी सहायिका के समक्ष हाथ साफ करने के सही तरीके का, साबुन और पानी लेकर सजीव प्रदर्शन किया और इसका स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की। अंत में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत सभी छात्रों ,अध्यापकों को टीबी रोग से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया, और सभी ने टीबी से लड़ने और इस रोग को मिटाने की शपथ ली। इस शिविर में चिकित्साधिकारी डा सुरेंद्र सिंह, कक्ष सेवक आकाश मसीह, प्रधानाध्यापक श्री विजय सिंह,सह अध्यापक श्री सुखबेंद्र,श्री हरदीप सिंह, शिक्षा मित्र संजीव कुमार एवं नीलम यादव इत्यादि उपस्थित थे।