Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य धरना स्थल पहुंचे

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर चल रहे धरने के दौरान आकाश लामा एवं सम्यक बोधि अन्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ धरना स्थल पर शांतिपूर्ण रूप से बैठे हुए हैं। इसी क्रम में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य (आयुर्वेदाचार्य, कायमगंज) अपनी धर्मपत्नी सुनीता सिंह शाक्य ए
Share:
फर्रुखाबाद:महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य धरना स्थल पहुंचे
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को लेकर चल रहे धरने के दौरान आकाश लामा एवं सम्यक बोधि अन्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ धरना स्थल पर शांतिपूर्ण रूप से बैठे हुए हैं। इसी क्रम में वैद्य के.पी. सिंह शाक्य (आयुर्वेदाचार्य, कायमगंज) अपनी धर्मपत्नी सुनीता सिंह शाक्य एवं अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।

धरना स्थल पर पहुंचकर वैद्य के.पी. सिंह शाक्य ने आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया और बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात कर उनकी मांगों व उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाबोधि महाविहार की मुक्ति से जुड़े इस आंदोलन को ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह विषय आस्था, अधिकार और न्याय से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर मौजूद भिक्षुओं और समर्थकों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। धरना स्थल पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति से आंदोलन को निरंतर समर्थन मिल रहा है।