Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

फर्रुखाबाद : नहीं लिखी गई रिपोर्ट तो महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद/मोहमदाबाद: 13/4/2023 को शाम करीब 8:30 बजे विनीता के ससुर अपने अपने नलकूप से अपने खेत में पानी लगा रहे थे तभी विनीता के गांव मॉडल शंकरपुर चौकी ताजपुर के निवासी बलराम सिंह पुत्र अमर सिंह बा प्रेमपाल शिवम एवं दो अन्य लोग खेत पर आ गए और विनीता के ससुर से कहा कि तुम्हारे नलकूप से पहले हम अपना
Share:
फर्रुखाबाद : नहीं लिखी गई रिपोर्ट तो महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद/मोहमदाबाद: 13/4/2023 को शाम करीब 8:30 बजे विनीता के ससुर अपने अपने नलकूप से अपने खेत में पानी लगा रहे थे तभी विनीता के गांव मॉडल शंकरपुर चौकी ताजपुर के निवासी बलराम सिंह पुत्र अमर सिंह बा प्रेमपाल शिवम एवं दो अन्य लोग खेत पर आ गए और विनीता के ससुर से कहा कि तुम्हारे नलकूप से पहले हम अपना खेत भरेंगे विनीता के ससुर ने इसका विरोध किया और कहा कि पहले मेरा खेत भर जाए उसके बाद तुम अपना खेत भर लेना इसी बात से नाराज होकर विनीता के ससुर को जातिसूचक गंदी गंदी गालियां दी और लाठी-डंडों से माराबा उसके कपड़े फाड़ दिए और जब विनीता व उसका13 वर्षीय पुत्र अपने ससुर को बचाने गई तो विनीता को भी मारा व विनीता के पुत्र का धारदार हथियार से सिर फोड़ दिया उसी समय जब विनीता चौकी ताजपुर सहायता के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की और यह कह कर टाल दिया अभी रात है सुबह आएंगे जबकि बलराम सिंह के खिलाफ अन्य मामले भी थाना मोहम्मदाबाद में दर्ज है विनीता पुलिस का इंतजार करती रही लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तब विनीता ने हताश होकर पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की गुहार लगाई है विनीता को जान माल का खतरा भी है