Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पति ही निकला अपनी पत्नी का कातिल

03 अगस्त 2023 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुतासी में तीन दिन पहले एक महिला का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला था । उस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह एसओजी प्रभारी अमित गंगवार और सर्वलांश टीम प्रभारी जगदीश भाटी के सहयोग से आज मुखबिर की सूचना पर आज कातिल को सीपी इंटरनेशनल
Share:
फर्रुखाबाद: पति ही निकला अपनी पत्नी का कातिल
Read in your preferred language.

03 अगस्त 2023 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुतासी में तीन दिन पहले एक महिला का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला था । उस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह एसओजी प्रभारी अमित गंगवार और सर्वलांश टीम प्रभारी जगदीश भाटी के सहयोग से आज मुखबिर की सूचना पर आज कातिल को सीपी इंटरनेशनल कॉलेज मोड़ ग्राम गुतासी के पास से गिरफ्तार कर लिया । और कत्ल करने में प्रयोग किए गए तमंचा व दो नाजायज कारतूस भी बरामद हुए । पूछताछ के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार निवासी ग्राम गुतासी जो कि महिला का पति है उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी गीता देवी के चाल चलन व चरित्र पर शक था। जिसको लेकर उसकी अपनी पत्नी से आए दिन लड़ाई होती थी। उसकी पत्नी किसी ना किसी बहाने से घर के बाहर चली जाती थी । और उसके मना करने पर भी नहीं मानती थी। उसे अपनी पत्नी पर संदेह था कि उसका किसी और लोगों के साथ अवैध संबंध है। उसकी पत्नी रात 2:00 बजे घर में लैट्रिन बने होने के बावजूद भी अकेले लैट्रिन करने के बहाने बाहर खेत में गई थी और वह पीछे पीछे उसे देखने के लिए गया था कुछ दूरी पर खड़े होकर उसने देखा तो उसे ऐसा लगा कि वह किसी से बात कर रही है। तो उसने चुपके से झाड़ियों के पीछे गया और अपनी पत्नी गीता के पीठ में गोली मार दी। वह वहीं गिर गई फिर उसने दूसरी गोली खोपड़ी में मारी मरा समझकर वह वहां से भाग गया और अपने चाचा शिवेंद्र के खेत के पास किनारे पड़ी लकड़ियों में तमंचा व कारतूस छिपाकर घर जाकर चुपचाप लेट गया । सुबह करीब 5:00 बजे उसने अपनी पत्नी को ढूंढने का नाटक किया और शोर मचा दिया कि मेरी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी।