Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी आगे आया जनपद का होमियोपैथिक विभाग

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2024 आज  शहर के नुनिहाई मोहल्ला में स्थित राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन में, चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने ,आज विभिन्न पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से , अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों और उनके परिजनो को उनके मतदान करने के अधिकार और देश के विक
Share:
फर्रुखाबाद:मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी आगे आया जनपद का होमियोपैथिक विभाग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2024 आज  शहर के नुनिहाई मोहल्ला में स्थित राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन में, चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने ,आज विभिन्न पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से , अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों और उनके परिजनो को उनके मतदान करने के अधिकार और देश के विकास पर उनके मतदान द्वारा पड़ने वाले असर  के बारे में उन्हे जागरूक किया और उन सभी से अपील की, कि आगामी 13 मई दिन सोमवार के दिन,अपने घर के समस्त बालिग परिजनो  को भी मतदान  करने के लिए अवश्य भेजें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें ,ताकि आपके हर एक वोट से,आपके संसदीय क्षेत्र और अंततः अपने देश के विकास की बागडोर  आपके मनमाफिक  योग्य व्यक्ति के हाथ में हो । इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने चिकित्सालय के समस्त स्टाफ और सभी रोगियों के साथ निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली।