Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी

फर्रुखाबाद, 20 अगस्त 2022 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित को कोई परेशानी न हो और सभी को उचित इलाज मिले | इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सीएचसी कमालगंज, बरौन और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर की गयीं तैयारियो
Share:
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, 20 अगस्त 2022 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित को कोई परेशानी न हो और सभी को उचित इलाज मिले | इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सीएचसी कमालगंज, बरौन और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |
इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से एसएमओ डॉ कुमार गुंजन और चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष, एसीएमओ डॉ उमेश चंद्र ने सीएचसी कमालगंज, डॉ सर्वेश यादव ने बरौन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए की गयीं तैयारियों का निरीक्षण किया | उन्होंने यहाँ पर इसका डेमो भी कराया कि अगर कोई कोरोना का केस आता है तो उसका किस तरह से इलाज किया जायेगा | उन्होंने सीएचसी पर लगे आक्सीजन प्लांट आदि का भी निरीक्षण किया |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिले में डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में पीकू वार्ड तैयार है | इसके साथ ही पर्याप्त दवा व आक्सीजन का भी इंतजाम कर लिया गया है |
सीएमओ ने कहा कि यह माक ड्रिल इसलिए की गई कि अगर कोविड का संक्रमण बढ़ता है तो हम इससे निपटने के लिए कितने तैयार हैं | अगर कोई कमी रह जाती है तो इसको समय रहते पूरा कर लिया जाये| इससे संक्रमण बढ़ने पर हम इसको रोकने में और संक्रमित को इलाज देने में कहीं देर न कर दें |
सीएमओ ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है | इसके लिए जिले की सीएचसी मेजर कौशलेन्द्र सिंह, मोहम्दाबाद, राजेपुर, कमालगंज, बरौन और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगा हुआ है जो चालू हालत में है | अब किसी को भी आक्सीजन की कमी नहीं होगी | जिले में पर्याप्त दवा का भी इंतजाम कर लिया गया है | सभी चयनित सीएचसी पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कोरोना प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ सर्वेश यादव का कहना है कि जिले में कोरोना से निपटने के लिए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में 40 बेड आक्सीजन सहित, सीएचसी बरौन में 50 बेड आक्सीजन सहित, कमालगंज में 20 बेड आक्सीजन सहित, मोहम्दाबाद में 30 बेड आक्सीजन सहित, कायमगंज में 15 बेड आक्सीजन सहित, राजेपुर में 15 बेड आक्सीजन सहित, साथ ही मेजर कौशलेन्द्र सिंह में 100 बेड का वार्ड बना हुआ है, इसमें 50 बेड में आक्सीजन की तैयारी की गई है |
एसीएमओ ने बताया कि रविवार यानि 21 अगस्त को नोडल अधिकारी डॉ हनी मल्होत्रा की देखरेख में सीएचसी मोहम्मदाबाद, डॉ प्रभात वर्मा द्वारा राजेपुर और डॉ दीपक कटारिया द्वारा मेजर कौशलेंद्र सिंह में बने एल 2 अस्पताल में मॉक ड्रिल कराकर कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा l
मॉक ड्रिल के दौरान डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के सीएमएस डॉ राजकुमार गुप्ता, पीकू बार्ड के नोडल अधिकारी डॉ विवेक सक्सेना, सीएचसी बरौन के डॉ हरि माधव शरण, कमालगंज के डॉ शोभित शाक्य और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे |