Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: राजकीय विद्यालय हमीरपुर के छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण  ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवम्बर 2024 आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय किराचन राजेपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय हमीरपुर परतापुर ब्लॉक राजेपुर के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें कुल उपस्थित 30 छात्रों में से कुल 11 छात्र छात्राएं विभिन्न रोगों (जुकाम खांसी,
Share:
फर्रुखाबाद: राजकीय विद्यालय हमीरपुर के छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण  ?
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवम्बर 2024 आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय किराचन राजेपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय हमीरपुर परतापुर ब्लॉक राजेपुर के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें कुल उपस्थित 30 छात्रों में से कुल 11 छात्र छात्राएं विभिन्न रोगों (जुकाम खांसी, मस्से, मम्प्स, कान में सर बहना, गले में गांठ, ओर दांतों में कैविटी) इत्यादि से पीड़ित पाए गए जिन्हें मौके पर ही उचित होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया । 

डा सिंह ने सभी छात्रों ओर शिक्षकों के समक्ष दांत ओर हाथ साफ करने की सही चिकित्सकीय विधि का सजीव प्रदर्शन कर ,हाथ साफ करने के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों से अपनी व्यक्तिगत एवं अपने परिवेश की साफ सफाई रखने, नियमित  योग ओर व्यायाम करने ओर घर  ओर विद्यालय में  बने हुए पौष्टिक भोजन  करने की सलाह दी ओर बाजार में प्रचलित खुले,रंगों से युक्त फास्ट फूड जैसे चाउमीन, मोमोज, फिंगर इत्यादि तले भुने दूषित खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। इस मौके कक्षसेवक ब्रजेश कुमार उपस्थित थे।