Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ में भव्य प्रथम कीर्तन का आयोजन 16 जून को, प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आगामी सोमवार 16 जून 2025 को फतेहगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, कचहरी रोड पर एक भव्य प्रथम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक लगातार चलेगा।      कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायकों की उपस्थि
Share:
फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ में भव्य प्रथम कीर्तन का आयोजन 16 जून को, प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आगामी सोमवार 16 जून 2025 को फतेहगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, कचहरी रोड पर एक भव्य प्रथम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक लगातार चलेगा।

     कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायकों की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाने जा रही है। प्रमुख भजन गायक जो कीर्तन में अपनी भक्ति पूर्ण प्रस्तुति देंगे, वे हैं:

रॉकी नगर (अलीगढ़)

विकास शर्मा (उत्तराखंड)

कपिल बाबरा (शाहजहांपुर)

श्रेया श्रीवास्तव (मैनपुरी)

शुभी सिंह (फर्रुखाबाद)

पुनीत श्याम सेवक (शमशाबाद)

कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में फतेहगढ़ पदाधिकारी सागर कश्यप, नितिन कुमार, रजत कश्यप, रिंकू गुप्ता, सचिन कुमार, गोलू प्रजापति, राहुल राठौर, और मनजीत बाथम सहित कई समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ये सभी कार्यक्रम स्थल पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और शांति का वातावरण बनाने में जुटे हैं।

       इस प्रथम कीर्तन में नगर और आसपास के श्रद्धालुओं के भारी संख्या में पहुँचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचने और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।