Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आंशिका शाक्य को एमटीएस में चयन पर भव्य सम्मान समारोह।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 नगर के मोहल्ला सरदार खां की प्रतिभावान बेटी आंशिका शाक्य, पुत्री घनश्याम शाक्य, ने एमटीएस में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर आंशिका को भव्य रूप से सम्
Share:
फर्रुखाबाद:आंशिका शाक्य को एमटीएस में चयन पर भव्य सम्मान समारोह।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 नगर के मोहल्ला सरदार खां की प्रतिभावान बेटी आंशिका शाक्य, पुत्री घनश्याम शाक्य, ने एमटीएस में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर आंशिका को भव्य रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आंशिका को पगड़ी, पंचशील पट्टिका पहनाकर, सम्मानपत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके संघर्ष एवं मेहनत की सराहना की। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अंचल सिंह कुशवाहा, राधेश्याम शाक्य, राममहेश कुशवाहा, शिव कुमार शाक्य, रामवीर शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, राम प्रकाश शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, चंद्रशेखर शाक्य सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं आंशिका का परिवार उपस्थित रहा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंशिका की यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों। ऐसे प्रेरणादायक सम्मान समारोह से समाज में शिक्षा, परिश्रम और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता बढ़ती है, और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है।