Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: शादी का झांसा देकर प्रेमिका का किया शारीरिक शोषण ,अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल की धमकी

फर्रुखाबाद: इश्कबाज ज्वेलर्स व्यापारी ने कई सालों तक प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया है। बा कोर्ट मैरिज करने की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पुराना कोटा पर्चा निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ राजा की प्रेमिका गुंजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। जनपद एटा था
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: इश्कबाज ज्वेलर्स व्यापारी ने कई सालों तक प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया है। बा कोर्ट मैरिज करने की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पुराना कोटा पर्चा निवासी अभिषेक वर्मा उर्फ राजा की प्रेमिका गुंजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है।
जनपद एटा थाना एवं कस्बा मारहरा निवासी गुंजन ने बीते दिनों कोतवाली पुलिस को न्याय दिलाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक गुंजन का बीते 3 वर्षों से राजा से प्रेम संबंध थे इससे गुंजन पूर्व मोहल्ला चीनीग्रान निवासी अनिल वर्मा की पत्नी थी। राजा ने गुंजन का अनिल से तलाक करा दिया और उसे पत्नी बतौर अपने घर में रखने लगा।
गुंजन की डेढ़ वर्षीय पुत्री है जब गुंजन ने राजा से कोर्ट मैरिज करने को कहा तो राजा आज कल कहकर टाल मटोल करता रहा। परेशान गुंजन ने राजा से शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया तो राजा व उसकी मां गीता देवी एवं पिता रामसिंह ने कई बार गुंजन की पिटाई की। राजा ने गुंजन के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।
राजा बीते 3 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा जब गुंजन ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो राजा गुंजन को कासगंज के किराए के मकान में रख कर बंधक बनाया। 4 जुलाई को राजा काम करने का बहाना बनाकर अपने घर रहने लगा। 12 जुलाई को गुंजन रात 10 बजे राजा के आवास पर गयी तो राजा उसके मां-बाप ने गुंजन को घर में नहीं घुसने दिया और धक्का मार कर बाहर निकाल दिया।
गुंजन ने बताया कि राजा फेरी लगाकर चांदी व गिलट के जेवरात बेचता है। जब मैं शिकायत करने गई तो मुझे कोतवाली से तिकोना चौकी तक इधर-उधर टरकाया गया।

फर्रुखाबाद संवाददाता = धर्मवीर सिंह