Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कायमगंज किसानों के लिए घाटे का सौदा बनी लहसुन की फसल

फर्रुखाबाद:कायमगंज में अच्छे मुनाफे की आस में महंगा बीज खरीदकर लहसुन की फसल करने वाले किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में बंपर पैदावार होने से लहसुन के भाव गिर गए हैं। किसानों को लागत निकालने के भी लाले पड़ रहे हैं।। गांव रायपुर निवासी किसान इसरार ने बताया कि उन्होंने छ
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज किसानों के लिए घाटे का सौदा बनी लहसुन की फसल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:कायमगंज में अच्छे मुनाफे की आस में महंगा बीज खरीदकर लहसुन की फसल करने वाले किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में बंपर पैदावार होने से लहसुन के भाव गिर गए हैं। किसानों को लागत निकालने के भी लाले पड़ रहे हैं।।

गांव रायपुर निवासी किसान इसरार ने बताया कि उन्होंने छह बीघे में लहसुन की फसल की थी। इसमें बीज, खाद, पानी सब मिलाकर एक बीघे में 13,500 रुपये की लागत आई। एक बीघे में पांच क्विंटल लहसुन पैदा हुआ। मंडी में 1300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेच दिया। इस तरह सात हजार रुपये प्रति बीघा घाटा हुआ है।
गांव अहमदगंज निवासी किसान विपिन अवस्थी ने बताया तीन बीघे में लहसुन की फसल की थी। पिछली बार भाव अच्छे मिले थे। इसी चक्कर में इस बार घाटा झेलना पड़ा। आढ़ती संजय गुप्ता ने बताया कि हाल फिलहाल भाव में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है। मध्यप्रदेश व राजस्थान में बंपर पैदावार होने से लहसुन की निकासी कम है। इसलिए दामों में गिरावट आई है।